अवैध लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ाई

14 नग ल_ा पकड़ाया, चालक चकमा देकर फरार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। जिले घरघोड़ा, तमनार छाल धरमजयगढ़ कापू वन परिक्षेत्र के जंगलों मे अंधाधुंध अवैध कटाई जोरों पर है कुछ दिनों पूर्व घरघोड़ा वन परिक्षेत्र मे करोड़ों रूपये की ट्रक सहित अवैध लकड़ी वन विभाग ने जब्ती की है। आज वन परिक्षेत्र तमनार के सामारुमा बीट में कक्ष क्रमांक 846 आरएफ में अवैध लकड़ी से भरी गाड़ी क्रमांक सीजी 13 एस 3596 टाटा 407 जिसमे 14 नग लठ्ठे के साथ लोड थे को तमनार वन विभाग ने रात 1:30 बजे पकड़ा। वही ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा। वन विभाग ट्रक सहित लकड़ी को जब्ती बना कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है। कार्यवाही मे तमनार रेंजर हेम लाल जायसवाल, बीट गार्ड हसनैन अली, लखन लाल यादव व वन प्रबंधन समिति समारुमा की भूमिका रही।

Share This Article