रायगढ़। शहर के विकास को नई उंचाईयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को महापौर जीर्वधन चौहान की अध्यक्षता में नगर निगम में एमआईसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर विकास से सबंधित 16 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक शुरु होने के बाद सबसे पहले एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ ने एक राष्ट्र, एक चुनाव का प्रस्ताव पारित करनें का अनुरोध किया। जिसे एमआईसी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान शहर विकास के लिए कई प्रोजेक्ट पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई।
बैठक में घड़ी चौक से ढिमरापुर रोड तक 147.19 लाख की लागत से नाली निर्माण की स्वीकृति दी गई है। वहीं सालों से जर्जर गोवर्धनपुर पुल तक सडक़ निर्माण को भी एमआईसी की बैठक में चर्चा के लिए रखी गई थी। ज्ञात हो कि शालिनी स्कूल से ऐश्वर्यम अपार्टमेंट होते हुए गोवर्धनपुर पुल तक की सडक़ पूरी तरह जर्जर हो चुकी है । जिसे लेकर कई बार क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायत भी किया गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मेयर इन काउंसिल की बैठक में उक्त सडक़ के निर्माण के लिए 412.68 लाख की स्वीकृति दी गई है।
शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने कवायद शुरू
शहर की सुंदरता को बढ़ावा देते हुए एमआईसी की बैठक में शहर के ब्रिजों का सौंदर्यीकरण करने की स्वीकृति दी गई । जिसमें पुराना चक्रधर ब्रिज के लिए 84.21 लाख, खर्राघाट ब्रिज के लिए 89.78 लाख, कयाघाट चौक से नगर निगम कार्यालय रेलवे ओवर ब्रिज 1.25 करोड़, जेल परिसर केलो ब्रिज हेतु 66 लाख रूपये की राशि के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गयी । वहीं छातामुड़ा चौक से चंद्रपुर रोड नगर निमम सीमा तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 1.11 करोड़ एवं नगर निगम के मुख्य मार्ग के डिवाइडारों और फुटपाथ के कार्यों के लिए 1.70 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
एमआईसी की बैठक में लाखों के निर्माण कार्य स्वीकृत
एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प सर्वसम्मति से पारित, शहर विकास के लिए 16 प्रमुख बिंदुओं पर सार्थक चर्चा
Contents
मटन मार्केट होगा शिफ्टक्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग का सम्मान करते हुए केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड़ चौक समीप स्थित मटन और मछली मार्केट के व्यवस्थापन का निर्णय लेते हुए अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु चर्चा की गई। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावयायियों को गोदाम निर्माण करके दिया गया था। उक्त गोदाम में शटर नहीं था और सामने की जमीन को भी खाली छोड़ दिया गया था। जिसमें व्यावसायियों द्वारा स्वंय के द्वारा कार्य करवाया गया। उस स्थल का जांच कर इस निर्माण में प्रति गोदाम 1 लाख 9 हजार व्यय हुआ था । उक्त राशि किराये की राशि में समायोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय, एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, आनंद भगत के अलावा ईई, अमरेश लोहिया, राजस्वन अधिकारी नीतू अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक रामनारायण पटेल सहित सभी विभाग प्रमुख की मौजूदगी रही।

