भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह का निधन

Gupta Lochan
1 Min Read

पुसौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पुसौर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ठाकुर का आज दोपहर 23 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री ठाकुर मृदुभाषी, मिलनसार एवं धर्मपरायण व्यक्तित्व के धनी थे। वे भाजपा के जिला मंत्री सहित पुसौर मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। साथ ही वे ‘बदन बस सर्विस’ के संचालक के रूप में भी सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। उनकी अंतिम यात्रा 24 अप्रैल को प्रात: 8 बजे उनके निवास स्थान कोड़ातराई से प्रारंभ होकर मुक्ति धाम कोड़ातराई पहुंचेगी।

विधायक ओपी चौधरी ने जताया शोक

कोड़ातराई निवासी भाजपा कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह ठाकुर के असामयिक निधन की जानकारी पर शोक जताते हुए विधायक ओपी चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकसंतप्त परिवार को अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article