पंडरी मार्केट की कपड़ा दुकान में लगी आग

बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से उठ रही आग की लपटें

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। आग बिल्डिंग के चौथी मंजिल में लगी है। आग की लपटें देख आस-पास के दुकानदार भी अपनी दुकान बंद कर बाहर आ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जैन हैंडलूम में आग लगी है। आग की खबर सुनते ही बाजार में हडक़ंप मच गया। मार्केट के कपड़ा कारोबारी इक_ा हो गए हैं। लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी है। फिलहाल आग किस वजह से लगी है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के तीसरे चौथे फ्लोर पर उनका गोदाम है। वहीं रखे कपड़ों के ग_े में आग लगी है। मिली जानकारी के अनुसार आग जिस समय लगी उस दौरान बिल्डिंग में लोग मौजूद थे। चौथे फ्लोर से धुआं और आग की लपटें देख उठते सभी बाहर निकले।

Share This Article