गर्मी को देखते हुए श्री श्याम रसोई ने की प्याऊ की स्थापना

श्याम मंदिर के पुजारी शंकर महाराज ने किया शुभारंभ

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। नगर में प्रतिदिन निशुल्क भोजन वितरित करने वाली संस्था श्री श्याम रसोई ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय श्याम टाकीज चौक में प्याऊ की स्थापना की इस प्याऊ का शुभारंभ श्री श्याम मंदिर के पुजारी शंकर महाराज द्वारा किया गया। इस गर्मी में प्रयासों की प्यास बुझे इस उपदेश से इस प्याऊ की स्थापना की गई है। श्री श्याम रसोई द्वारा विगत 2 वर्षों से लगातार दोपहर में निशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। प्रतिदिन 250 से 300 आदमी इस रसोई में भोजन कर अपनी भूख शांत करते हैं। दो वर्ष पूर्व बाबा श्याम की प्रेरणा से 101 युवा श्याम प्रेमियों द्वारा इस कार्य की शुरुआत की गई थी। जो नगर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय है एवं सभी इसकी प्रशंसा करते हैं।

Share This Article