बंगाल में हिंदुओं की हत्या पर भडक़े साय

बोले- ममता जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। वक्फ कानून संशोधन पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई है। एक पिता-बेटे को भीड़ से मार डाला। खूब तोड़-फोड़ आगजनी हुई है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भडक़े। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को घेरा और उन्हें संविधान की शपथ याद दिलाते हुए कहा- इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने लिखा- पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दु:खद है।
ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार इन दंगों को प्रश्रय दे रही है।
कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कर लीजिए। आप केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मुखिया हैं। पश्चिम बंगाल के सभी निवासियों की सुरक्षा आपका प्राथमिक दायित्व है। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे मामले को देखना छोड़ दीजिए। कृपया, जनता की रक्षा कीजिए।

Share This Article