स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना सिखाता है : तोखन साहू

हिमालय वुड बैज रेनूवेशन सेमिनार रायगढ़ में शामिल हुए सांसद साहू

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों को एक अच्छे नागरिक बनाने के साथ उन्हें आत्मविश्वासए आत्मरक्षाए स्वालंबन और देशए समाज सेवा के साथ स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना भी सिखाता है। उक्त उदगार छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित हिमालय वुड बैजएक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में अपने मुख्य आतिथिथ्य मुख्य सम्बोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने व्यक्त की।


कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियां विभिन्न कार्यक्रम और शिवरों के माध्यम से गतिशील हैए चाहे प्रशिक्षण शिविर होए हाइक होए एडवेंचर कैंप हो या राज्यपाल अवार्ड हो। जिला स्तर से राज्य स्तर तक और राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और बच्चे बढ़ चढ़ कर सहभागी होकर अवार्ड प्राप्त कर रहे हैं। ज्ञात हो कि इस शिविर में ऑनलाइन पंजीयन, प्रगतिपथ, स्काउटिंग में होने वाले नई शिक्षा नीति के तहत विषयए राज्य पुरस्कार की तकनीकी जानकारी, स्काउटर, गाइडर विकासात्मक जानकारीए आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारीएजिला स्तर पर की समस्याओं को राज्य कार्यकारिणी में रखना आदि विषय पर चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिला से 200 प्रमुख डिग्रीधारी हिमालय वुड बैज स्काउटर, गाइड, प्रशिक्षक बिलासपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए हैं। जिला आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइडद्धश्री अरुण कातोरे के कुशल मार्गदर्शन मे रायगढ़ जिले से श्री महेंद्र सिंह पटेलए परमानंद बरगाह, भागीरथी चौहान, श्रीमती होलिका राठिया, जानकी ठाकुर, पुष्पा पटनायक, निर्मला गबेल कार्यकम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त विजय यादव, राज्य समन्वयक ऑन लाइन पंजीयन दिलीप पटेल ने किया वही आभार जताया राज्य सचिव कैलाश सोनी ने।

Share This Article