रजत कुमार बने जीएडी सेक्रेटरी, मुकेश बंसल एडिशनल चार्ज से रिलीव

6 जिलों के डिप्टी-अपर और जॉइंट कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सेक्रेटरी मुकेश बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया है। उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह आईएएस अफसर रजत कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। वहीं, 6 जिलों के डिप्टी-अपर और जॉइंट कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर किया गया है।
आदेश स्पष्ट है कि मुकेश बंसल के पास वित्त विभाग के सचिव, सामान्य वाणिज्य कर आबकारी विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी पहले की तरह रहेगी। रजत कुमार के पास वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव और वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजना विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार है। अब अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला
राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ संवाद महाप्रबंधक विनायक शर्मा को अपर कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर बनाया गया है.
जीएडी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विनायक शर्मा को अपर कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर बनाया गया है. ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर बनाया गया है. माधुरी सोम को संयुक्त कलेक्टर कोरबा बनाया गया है. स्निग्धा तिवारी को संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा बनाया गया है. अशोक मार्बल को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाया गया है.इसके अलावा गीता रायसत को उपायुक्त राजस्व संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग जगदलपुर भेजा गया है.

Share This Article