एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

बाप-बेटे ने 3 लाख 50 हजार ठगे, न नौकरी लगी न पैसे वापस हुए,एफआईआर दर्ज

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। एनटीपीसी में नौकरी लगाने के नाम पर पिता-बेटे ने ठगी की है। कैश और ऑनलाइन रुपए लेने के बाद न तो नौकरी लगाए और न पीडि़त को रुपए वापस किए। जिसके बाद पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम झलमला निवासी कर्मवीर सिंह (31) नौकरी की तालाश में था। साल 2023 में ग्राम महलोई के सुदामा प्रधान से उसकी पहचान हुई। तब उसने एनटीपीसी में नौकरी लगवा देने की बात कही। सुदमा और उसके पिता भरतलाल प्रधान ने उसके साथ धोखाधड़ी करने की साजिश रची और नौकारी लगाने के नाम पर रूपए की डिमांड की। तब कर्मवीर रुपए देने को तैयार हुआ, तो भरत प्रधान ने अपने बेटे सुदामा के खाते में 2 अप्रैल 2023 को ऑनलाइन 1 लाख रुपए, 3 अप्रैल को 75 हजार रुपए, 8 अप्रैल को 1 लाख रुपए खाते में डलवाए। इसके अलावा कर्मवीर ने 75 हजार रुपए नगद दिए।
बाद में करने लगे टलमटोल
इस तरह कर्मवीर ने 3 लाख 50 हजार रुपए दिया, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। तब कर्मवीर उन्हें नौकरी के लिए बोला, तो पिता-पुत्र टालमटोल करने लगे। इससे कर्मवीर समझ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
शिकायत जांच के बाद अपराध दर्ज
इसके बाद कर्मवीर ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जहां शिकायत की जांच करने पर मामले को सही पाया गया और पीडि़त का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 120-बी-, 420-बीनएन का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे
इस मामले में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि, मामले में अपराध दर्ज होने के बाद तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। उसमें से भरतलाल प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका बेटे सुदामा की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।

Share This Article