बछिया की पूंछ काटकर छोड़ा गया, ग्रामीण नाराज, ग्राम सभा में हुई चर्चा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। गोपालपुर में गायों के साथ असमाजिक तत्व कु्ररता कर रहे हैं। तीन दिन पहले गायों की पीठ पर गाली-गलौज लिख दिया था। अब एक बछिया की पूंछ काटने की कोशिश की गई है। जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि, रविवार को गांव की एक लावारिस बछिया के पूंछ को किसी ने काटने का प्रयास किया है। बछिया का पूंछ कटकर लटक रहा है। जब ग्रामीणों ने इसे देखा तो गांव में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। इससे पहले दो ग्रामीणों और आवारा गायों की पीठ पर अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज लिखकर छोड़ दिया था।
ग्राम सभा में मुद्दा उठा
गोपालपुर गांव के सरपंच हरि यादव ने बताया कि, आज गांव में ग्राम सभा थी। लगातार इस तरह की घटनाओं को देखते हुए ग्राम सभा में यह मुद्दा भी उठाया गया। ग्रामीणों के साथ आपस में चर्चा की गई। जिससे अज्ञात लोगों के बारे में जानकारी होने पर इसकी शिकायत भी की जा सके।
आज नजर नहीं आई बछिया
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि, बछिया आज गांव में नजर नहीं आ रही है। जबकि कल उसे गांव में देखा गया था। उनका कहना है कि, हो सकता है कि कोई पुरानी रंजिश को लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा हो। हालांकि ऐसी हरकत करने वालों को पता नहीं चल सका है।

Share This Article