अहमदाबाद एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

पानी के चक्कर में हुआ हादसा

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान एक यात्री फिसलकर गिर गया, जिससे उसका एक पैर कट गया, इससे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा ही रहे थे, कि रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिला के जादवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चतुरबगहा निवासी रविंद्र गुप्ता पिता दीना साहू (49 वर्ष) अहमदाबाद में ठेकेदार के अंदर में श्रमिक का काम करता था, ऐसे में चार-पांच श्रमिक को लेकर अहमदाबाद जाने के लिए निकला था, इस दौरान बुधवार को झारसुगुड़ा से श्रमिकों के साथ हवड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार होकर सभी जा रहे थे, इस दौरान बुधवार को सुबह करीब 10.30 बजे जब टे्रन रायगढ़ स्टेशन में पहुंची तो रविंद्र पानी लेने के लिए स्टेशन में उतर और पानी भरकर जाने लगा तब तक ट्रेन छूट गई, ऐसे में उसने दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढऩे का प्रयास कर रहा था, इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में घुस गया, जिससे अन्य यात्रियों द्वारा शोर मचाए जाने पर कुछ ही देर में ट्रेन रूकी लेकिन तब तक उसका एक पैर कट गया, ऐसे में उसे बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। जिससे जीआरपी ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
गर्मी के दिनों में बढ़ जाता है हादसा
उल्लेखनीय है कि गर्मी के दिनों में जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचती है यात्री हाथों में बोतल लिए दौड़ लगा देते हैं, इस दौरान पानी भरने के चक्कर में इनको यह भी ज्ञात नहीं होता कि ट्रेन का स्टापेज कितना देर है, जिसके चलते जब तक पानी लेकर ट्रेन तक पहुंचते हैं, तब तक ट्रेन छुट जाती है और चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान हादसा हो जाता है। ऐसे में अब इन हादसों में कमी लाने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचते ही आरपीएफ व जीआरपी की मुस्तैदी बढाई गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढाई जा सके।

Share This Article