बच्ची से रेप-हत्या के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ लगाए नारे, कैंडल जलाकर मासूम को दी श्रद्धांजलि

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। दुर्ग में बच्ची से रेप और हत्या के मामले में रायगढ़ में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश, लेकिन झूमाझटकी के बीच कांग्रेसियों ने पुतला फूंक दिया।
इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर कैंडल जलाकर मासूम को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि, प्रदेश भर में अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधी बेखौफ हैं। भाजपा सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि, एक ओर प्रदेश में भाजपा की सरकार जहां नशाखोरी और भ्रष्टाचार में मस्त है। वहीं, अपराधी बेखौफ होकर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण देने में साय सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। प्रदेश भाजपा सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व महापौर जानकी काटजू, जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, शेख सलीम नियरिया, संगीता गुप्ता समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Share This Article