बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर की युवती से मारपीट

चाकू लेकर घर में घुसी, घर से कैश व साने की चेन गायब

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि, जब वो बाथरूम में नहा रही थी, तब लड़कियां चाकू लेकर घर के अंदर घुसी। बाथरूम के दरवाजे को लात मार कर खोला, फिर बाल पकड़ा और घसीट-घसीटकर पीटा। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता का नाम रहनुमा है, वह फैशन डिजाइनर है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। मारपीट के दौरान से घर से कैश, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब है।
स्नढ्ढक्र के मुताबिक, रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले 4 साल से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है। इसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई। इसी बीच शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला, तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए।लड़कियां हाथी में चाकू भी रखी थी। पीडि़ता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया। रहनुमा ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज कराई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लडक़ी का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस जल्द मारपीट की असल वजह का खुलासा करेगी।

Share This Article