उधारी के पैसे मांगने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। उधारी दिए पैस की मांग करने पर युवक ने धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल को घरघोड़ा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो निवासी रघुनाथ हलवाई उर्फ राजा अपने दोस्त हुकेश्वर बहिदार उर्फ रिंकु के साथ ग्राम बहिरकेला निवासी विजित सिंह राजपूत उर्फ गोलू के घर उधारी की रकम मांगने गया इस दौरान विजित सिंह ने नाराज होकर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे धारदार चाकू लेकर आया और रघुनाथ पर हमला कर दिया, इस दौरान बचाव में रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसके दोस्त रिंकु ने बीच-बचाव कर रघुनाथ को वहां से लेकर निकला और घायल अवस्था में घरघोड़ा थाना पहुंचा, जहां घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया। ऐसे में पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। साथ ही गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी विजित सिंह के खिलाध धारा 109 (2) बीएनएस जोड़ते हुए थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी विजित सिंह ठाकुर उर्फ गोलू, 34 साल निवासी बहिरकेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिससे आरोपी ने अपराध करना स्वीकारते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस के समक्ष पेश किया। जिससे पुलिस ने चाकू को जब्त करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Share This Article