छिछोर उमरिया स्कूल में प्राचार्य के अडिय़ल रवैया से स्टॉफ परेशान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। शा उ मा वि छिछोर उमरिया विखं पुसौर जिला रायगढ विकासखण्ड की अधिक छात्र दर्ज संख्या वाले स्कूलों में अपना श्रेणी रखता है। परन्तु आये दिन विद्यालय के प्राचार्य के मनमानी और अडियल तथा मानवता विहीन व दादागिरी पूर्ण रवैया से विद्यालय की छवि धूमिल हो रहा है – इसी कड़ी में वर्तमान में बोर्ड कक्षाओं के केन्द्रीय मूल्यांकन हेतु शिक्षकों को कार्यमुक्त हेतु आदेश का पूर्वाग्रह पूर्ण सहारा लेते हुये विद्यालय के प्रभारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ऽवी 8वीं केन्द्रीयकृत केनुध्यक्ष बोर्डप्रभारी स्थानीय परीक्षा प्रभारियों को अपने पद का दुरुपयोग कर एकतरफा कार्यमुक्त कर देने से विद्यालय की समस्त आंतरिक व्यवस्थाएं चरमरा गई है।
आये दिन प्राचार्य के रवैये से छात्र पालक तथा स्टॉफ परेशान रहते हैं विद्यालय में प्राय: देखने में आया है कि शाला समय के पूर्व शाला प्रवेश के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया जाता है। शिक्षक उपस्थिति पंजी समय से पूर्व छुपा कर कईबार स्टॉफ को हस्तक्षार से वंचित कर दिया जाता है। प्राचार्य मनमानी व अडियल रवैये से सभी स्टॉफ को कुछ न कुछ बहाना कर दबाव बना कर परेशान करते रहते है। यह प्रेस विज्ञप्ति संस्था में कार्यरत समस्त शिक्षक व्याख्याता श्री डी. के. पाणिग्राही, पी.सी. गुप्ता, पी. के. गुप्ता, एस. एन. सिंगार, सुमित शर्मा, व्ही. तिर्की, एस. एल. पटेल, एस. के. बारिक, श्रीमती मीनाक्षी सोनी, कल्पना रजक, चंद्रप्रभा नायक, ए. मिश्रा एवं विनिता प्रधान के व्दारा जारी किया गया।

Share This Article