9 से कृष्णा विहार मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की अभिनव पहल

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। पावन चैत्र माह में आयोजक कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की अभिनव पहल से बड़ी श्रद्धा से आगामी 9 से 15 अप्रैल तक सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष विनोद बट्टीमार ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम के अन्तर्गत कथा व्यास पीठ में परम पूज्य श्री पुनीत कृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन विराजमान होंगे और अपने दिव्य प्रवचनों से प्रतिदन दोपहर तीन से छह बजे तक उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे।
यह होगा कार्यक्रम
सोसाइटी अध्यक्ष श्री बट्टीमार ने बताया कि इस पावन धार्मिक कार्यक्रम के अन्तर्गत पहले दिन आगामी 9 अप्रैल को सुबह 7 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकले महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल कृष्णा विहार मंदिर पहुँचेगी। इसके पश्चात कथा महात्म्य (कथा समय दोपहर 3 बजे से 6बजे तक होगा। वहीं 10 अप्रैल को भक्ति ज्ञान वैराग्य एवं शुकदेव आगमन की कथा होगी व 11को कपिलोख्यान, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 12 को वामन अवतार, श्रीसम जन्म, श्री कृष्ण जन्म महोत्सव, 13 को बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा,14 को मथुरागमन, उद्धव गोपी संवाद, रुवमणी विवाह इसी तरह 15 अप्रैल को सुदामा चरित्र, व्यास, पूजन, होली व हवन पूर्णाहुति सुबह 11 बजे इसके पश्चात दोपहर में महाप्रभु का महाभंडारा होगा। वहीं कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी रायगढ़ ने सभी कथा प्रेमी सज्जनों को कथारस अमृतपान हेतु सपरिवार स्नेहिल आमंत्रण दिया है व धार्मिक इस भव्य आयोजन को भव्यता देने में सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Share This Article