महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म, आरोपी जंगू राम नगेसिया गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले के मनोरा थाना क्षेत्र के एक एक ग्रामीण ने दूसरे गांव की एक महिला के यहां जाकर महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करना पड़ा महंगा, महिला की रिपोर्ट पर आरोपी जंगू राम नगेसिया को पुलिस चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 38 वर्षीय विवाहित महिला ने 28 मार्च को चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह घर-गृहस्थी का कार्य करती है। प्रार्थिया 20 मार्च को जशपुर बाजार में सब्जी खरीदने आई थी, सब्जी लेकर रात्रि लगभग 08 बजे वापस अपने घर की ओर जा रही थी, जशपुर में ही उसे पूर्व परिचित जंगू राम नगेसिया मिला जो मोटर सायकल से मनोरा की ओर जा रहा था, रात्रि होने के कारण प्रार्थिया को घर पहूंचा दूंगा बोलने पर प्रार्थिया उसके मोटर सायकल में बैठ गई। रात्रि होने से जंगू राम नगेसिया प्रार्थिया के घर में ही खाना खाकर सो रहा था, प्रार्थिया के पति मेहमानी में कहीं गये थे। रात्रि लगभग 11 बजे प्रार्थिया के सोये हुये दरवाजे को खोलकर जबरदस्ती मना करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। प्रार्थिया द्वारा अपने पति के वापस आने पर विचार विमर्श करने के बाद 28 मार्च को चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 64(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये तत्काल आरोपी जंगू राम नगेसिया को दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी जंगू राम नगेसिया उम्र 45 साल निवासी सोगड़ा चौकी मनोरा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर 28 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक दिनेश पुरैना, प्र.आर. 443 प्रीतम टोप्पो, प्र.आर. 472 मुकेश कुमार सिंह, आर. 410 जगजीवन प्रसाद यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Share This Article