महिला समन्वय रायगढ़ विभाग द्वारा होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। गत दिवस समर्पण कुंज कार्यालय में महिला समन्वय रायगढ़ विभाग द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति से जुड़े त्योहारों एवं उनके महत्व पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉक्टर शारदा घोगरे की रही, जो की किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की मनोविज्ञान विषय की विभाग अध्यक्ष एवं एनसीसी ऑफिसर हैं। मुख्य अतिथि द्वारा महिला शिक्षा एवं समाज में महिला की भूमिका पर उद्बोधन रखा गया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में अनेक समाज की समाज प्रमुख मात् शक्तियों भी उपस्थिति रही कार्यक्रम में महिला समन्वय की सभी महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। सूचना महिला समन्वय की प्रचार प्रमुख द्वारा प्रसारित।

Share This Article