शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने शहीद चैक में रखा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। आज शहीद दिवस के उपलक्ष्य में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, छात्र व मदरसा प्रकोष्ठ रायगढ़ के द्वारा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शहीद चैक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चैहान , सभापति डिग्रीलाल साहू जी, समाज सेवी श्याम गुप्ता एवं दीपक अग्रवाल डोरा, राजेश अग्रवाल एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, छात्र व मदरसा प्रकोष्ठ के विभाग संयोजक सैययद इफ्तेखार चिंटू साबरी, जिला संयोजक रहमान खान, जिला सहसंयोजक हैदर खान रजा, कोषाध्यक्ष नियाज खान, युवा नेता ज्ञान सिंह, फरदीन खान, सत्तार अली, बीजेपी कार्यकर्ता संतोष साहू उपस्थित रहे । इस आयोजन के माध्यम से उपस्थित नागरिकों ने देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह द्वारा किए गए संघर्ष और त्याग को याद किया। सभी ने संकल्प लिया कि उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।

Share This Article