धारदार हथियार से युवक की हत्या, गले-सीने पर चोट के निशान

रेल पटरी पर लहूलुहान हालत में मिली लाश, नहीं हुई शिनाख्त

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ। एक युवक की लाश लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है, क्योंकि ट्रेन से कटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जामंगा स्थित एमएसपी फैक्ट्री के पास रेलवे क्रॉसिंग के आगे पटरी पर युवक की लाश पड़ी थी। उसके गले और सीने के पास से खून निकल रहा था। जिसे देखने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक की उम्र करीब 35 साल के आस-पास होगी, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। गले-सीने में धारदार हथियार के निशान है। संभवत: मृतक ड्राइवर है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article