पहले दिन महापौर श्री चौहान से मिलने वालों का लगा रहा तांता

जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन ने की सौजन्य मुलाकात

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। मंगलवार की सुबह से नवनियुक्त महापौर जीवर्धन चौहान ने कार्यालय पहुंचकर कार्य का शुरू किया। पहले दिन सौजन्य मुलाकात करने वालों का तांता लगा रहा। कार्यालय समय पर पहुंचकर महापौर श्री चौहान ने कार्यालय में कार्य शुरू किया। इस दौरान शहर के जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठन, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, नवनियुक्त पाषर्दगण ने पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान आवास, राशन कार्ड एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदनकर्ता भी महापौर श्री चौहान से मिले, जिनके आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश महापौर श्री चौहान ने दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने और हितग्राहियों के आवेदनों पर का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभाग प्रमुख अधिकारियों को दिए।

Share This Article