अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

देर रात मेला देखकर लौट रहे थे तीनों युवक

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। एक ही बाइक में सवार होकर तीन युवक मेला देखने गए थे, जहां रविवार की देर रात घर लौट रहे थे, इस दौरान इनकी बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई, इससे दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका रायगढ़ में उपचार चल रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम बिजना निवासी अकाश चौहान पिता बसंत चौहान (19 वर्ष), चूड़ामणि मांझी पिता रतनलाल मांझी (26 वर्ष) तथा सुभम चौहान तीनों एक ही बाइक में सवार होकर रविवार शाम को ग्राम रावणगुणा मेला देखने गए थे, इस दौरान देर रात जब मेला खत्म होने के बाद तीनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान गांव से बाहर निकले ही थे कि इनकी बाइक की गति अधिक तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई, इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अंधेरा होने के कारण इन युवकों पर किसी राहगीर की नजर नहीं पड़ी, इससे घटना स्थल पर ही आकाश चौहान और चूडामणि मांझी की मौत हो गई, साथ ही सुभम चौहान की भी स्थिति गंभीर थी। ऐसे में सोमवार को सुबह जब गांव के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना तमनार पुलिस को दिया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित करते हुए सुभम चौहान का प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर कर दिया। ऐसे में पुलिस ने मृतक के परिजनों की पतासाजी करते हुए मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
इस संंबंध में तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने बताया कि दो मृतक का पीएम करा दिया गया है, साथ ही तीसरे युवक की स्थिति गंभीर होने से रायगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी स्थिति गंभीर बनी है।

Share This Article