जेसीआई ने महिला दिवस पर नर्सों को किया सम्मानित

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सिटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नर्स को सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व भर में महिलाओं के सम्मान में 8 मार्च को मनाया जाता है। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा महिला दिवस पर डॉक्टर और नर्स को सम्मानित करना एक बहुत ही अच्छा कदम है।आज हमने सल्यूट टू साइलेंट स्टार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हमने मुख्य अस्पताल किरोड़ीमल गवर्नमेंट हॉस्पिटल में काम कर रही नर्सों को सम्मानित किया।इन महिलाओं ने अपने काम के माध्यम से हमारे समाज को एक नई दिशा दिखाई है। हमें गर्व है कि हमारे समाज में ऐसी महिलाएं हैं जो हमें प्रेरित कर रही हैं और हमारे समाज को बेहतर बना रही हैं। जेसीआई रायगढ़ की ओर से हम इन सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हैं और उनके योगदान के लिए सम्मान करते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉक्टर और नर्स के रूप में, वे मरीजों की देखभाल करती हैं और समाज को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष छ्वस्नस् आकाश अग्रवाल (दुल्हन साड़ी) के नेतृत्व में किया गाया है। इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सौभाग्य सावडिय़ा थे।  संस्था की  सदस्य जेसी अनुज बिरमीवाल, जेसी सीए अमन अग्रवाल, जेसी सुमित मित्तल, जेसी सुमन दत्ता, जेसी मुकुंद जैन, जेसी सक्षम सिंघल, जेसी अमन अग्रवाल उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

Share This Article