चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना

सोने-चांदी के जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। सगाई कार्यक्रम में बाहर गए एक परिवार के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी सहित सोने-चांदी के हजारों रुपए के सामान को चोरी कर लिया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना में बसंत कुमार राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की वह सालासर स्टील एंड पावर लिमिडेट गेरवानी में प्राइवेट नौकरी करता है और शहर के धागरडीपा स्थित झाकर गली में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। जो विगत 4 मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपना मूल ग्राम नंदौरखुर्द सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था, इस दौरान उसने जाते समय पड़ोसियों को देख-रेख के लिए बोलकर चला गया। इस दौरान गुुरुवार को सुबह जब बसंत वापस अपने किराए के मकान में पहुंचा तो देखा कि लोहे का दरवाजा नीचे से टुटा हुआ था, जिससे अनहोनी घटना की आशंका पर जब उसने घर का सामान चेक किया तो हॉल में रखा लोहे के अलमारी का लॉक टूटा हुआ है तथा गेट खुला हुआ था, जिससे आलमारी के लाकर में रखे दो पर्स जिसमें एक में कान का सोने का लटकन डेढ़ तोला, एक सोने का अगूंठी चार ग्राम, दो नग सोने का नाक की फूली, दूसरा पर्स में तीन जोडी चांदी का पायल, दो चांदी का छल्ला, नकदी रकम 10 हजार रूपये गायब थे। इस तरह अज्ञात चोर ने कुल मिलाकर करीब 95 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। जिससे पीडि़त ने आसपास के लोगों से काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला तो उसने अज्ञात चोर के संंबंध में कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराया है, जिससे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Share This Article