कारोबारियों के 10 ठिकानों पर आईटी की रेड

रामा स्टील-रामा उद्योग, श्याम बिल्डर के दफ्तर में घुसी टीम

Gupta Lochan
2 Min Read

जगदलपुर। प्रदेश के जगदलपुर और रायपुर में आईटी ने 3 कारोबारियों के ऑफिस और फैक्ट्री समेत 10 ठिकाने पर छापेमारी की है। इनमें बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप पर छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायत पर रेड चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डर श्याम सोमानी के जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी है। करीब 10 से 12 अधिकारी पहुंचे हैं। आईटी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं। उनकी बस्तर में बीएमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी है। साथ ही बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं। इन पर टैक्स चोरी करने का आरोप है। करीब सालभर पहले जगदलपुर के सराफा व्यापारी के घर ढ्ढञ्ज की रेड पड़ी थी। पारस ज्वेलरी शॉप और घर में आईटी की टीम ने दबिश दी थी। आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। उस समय भी रायपुर की टीम ने कार्रवाई की थी। वहीं 2 साल पहले जगदलपुर में खनिज विभाग के उप संचालक एसएस नाग के घर में भी रेड की कार्रवाई हुई थी। एसीबी की टीम ने रेड की थी।

Share This Article