राजधानी में पेट्रोल पंप संचालक से लूट

बदमाशों ने गाड़ी को मारी टक्कर, फिर मारपीट कर छीने पैसे

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। पेट्रोल पंप के मालिक से लूट हुई है। दो बदमाशों ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर मारपीट कर व्यापारी के रुपए छीन लिए। इस मामले में व्यापारी ने माना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हरीश अग्रवाल ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह एस फ्यूल से अपने घर समता कॉलोनी जा रहा था। इस दौरान कमल विहार चौक के पहले ब्रेकर के पास पहुंचा था। तभी दो बाइक सवार व्यक्ति ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। उसने गाड़ी से उतरकर देखा और कहा कि गाड़ी कैसे चलाते हो। दोनों बदमाशों ने बाइक से उतरकर हरीश अग्रवाल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। फिर जमीन पर उसे गिरा दिया। उसके जेब में रखे 76 हजार रुपए लूट कर भाग गए। इस घटना से हरीश अग्रवाल को हल्की चोटें आई है। माना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share This Article