कंप्यूटर दुकान में अवैध टिकट बनाते युवक गिरफ्तार

पर्सन आईडी से 11 नग टिकट जब्त

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। कंप्यूटर दुकान के आड़ में एक युवक पर्सन आईडी से अवैध तरीके से टिकट बना रहा था, जिसकी सूचना पर आरपीएफ ने छापामार कार्रवाई करते हुए 11 नग पुराना टिकट पाया गया, जिसे गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ को मुखबीर से सूचना मिली कि घरघोड़ा थाना क्षेत्र केि नावापारा मंदिर चौक के पास स्थित मनोज कंप्यूटर दुकान में अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाया जा रहा है, जिससे जिससे पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार के दिशा-निर्देशन में उप निरीक्षक संजय कुमार एस हमराह सदस्यों के साथ दोपहर में करीब तीन बजे उक्त दुकान में दबिश देते हुए संचालक मनोज कुमार निषाद पिता भरतलाल निषाद (34 वर्ष) निवासी ग्राम टेंडा नावापरा से पूछताछ करतेहहुए उसके कंप्यूटर की जांच की गई तो उसने व्यक्तिगत यूजर आईडी से 11 नग पुराना टिकट बनाया था। जिसकी कुल कीमत लगभग 22779 रुपए है, ऐसे में आरपीएफ ने उक्त टिकट के सबंध में बैध दस्तावेज की मांग की गई तो उसने बताया कि यह दुकान सब्या गुप्ता के नाम से है और विगत 10 वर्षों से प्रति माह 2500 रुपए देकर उसमें ऑन लाईन काम करता है। जिससे फोटो कापी के साथ टिकट भी बनाता है। साथ ही उसने बतायास कि ग्राहकों से प्रति टिकट पर 30 रुपए अतिरिक्त चार्ज भी लेता है। ऐसे में आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अपराध दर्ज कर कंप्यूटर सेट को जब्त करते हुए पोस्ट लाया गया और कार्रवाई करते हुए जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Share This Article