सीएम साय ने बगिया में अन्वेषण कार्यक्रम का किया अवलोकन

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवा विद्यार्थियों को शिक्षक एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने अन्वेषण कार्यक्रम का अवलोकन किया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अन्वेषण कार्यक्रम के तहत एमेच्योर राकेट्री वर्कशॉप, स्टार्गेजिंग , अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, विद्यार्थियों के लिए एआई क्लब और प्रशिक्षण,स्पेश ऑन व्हील्स, कम्प्यूटर शिक्षकों हेतु एआई वर्कशॉप,3 डी प्लानेटोरियम शो आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह और आम नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article