मेडिकल कॉलेज में बंदरों का उत्पात

नर्सिंग स्टाप समेत 7 लोगों को काटा, पहाड़ से उतरकर कैंपस में उछल-कुद कर रहे बंदर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज में आए दिन बंदरों का उत्पात देखने को मिल रहा है। बंदर पहाड़ से नीचे उतरकर नर्सिंग महाविद्यालय की ओर बैठ जाते हैं। ऐसे में जो छात्राएं वहां से गुजरती हैं, उन पर झपटते है। अब तक 6 से 7 लोगों को बंदरों ने काट लिया है।
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गजमार पहाड़ के नीचे है। बंदर खाने की तालाश में पहाड़ से नीचे उतरकर मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग महाविद्यालय तक पहुंचते हैं। जब किसी के हाथ में कुछ सामान ले जाते देखते हैं, तो उन पर झपट्टा मारते हैं। मेडिकल कॉलेज के अंदरर स्थित नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं बंदरों के होने पर परिसर से गुजरने पर भी डरती हैं। बताया जा रहा है कि, नर्सिंग महाविद्यालय के छत से भी बंदर भीतर आते थे। लेकिन अब उसे भी उनकी वजह से बंद रखना पड़ता है। यही नहीं महाविद्यालय के पीछे सुरक्षा के लिए कांटा तार भी लगाया गया था, लेकिन उससे भी बंदरों को कोई फर्क नहीं पड़ा।
डंडे लेकर बैठना पड़ता है
नर्सिंग महाविद्यालय में महिला गार्ड भी है, जो गेट के पास बैठते समय अपने पास डंडा रखती है। जिससे बंदर आए तो उसे भगा सके। इसके अलावा बंदरों के उत्पात को देखते हुए बाहर में पुरुष गार्ड भी तैनात किए गए हैं। हालांकि ये हर दिन नजर नहीं आते हैं। नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्य ममता कौर कपूर ने बताया कि, बंदर बीच-बीच में यहां आते हैं। स्टाप को काट चुके हैं। उनके आने से स्टाप भी परेशान हैं। उनकी वजह से कॉलेज के छत का दरवाजा भी बंद रखा गया है।
अभी जानकारी नहीं मिली- रेंजर
इस मामले में रायगढ़ रेंजर हेमलाल जायसवाल ने बताया कि, अभी मेडिकल कॉलेज से कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पहाड़ पास में होने से बंदर जरूर खाने की तालाश में नीचे उतरते हैं। उनके साथ छेड़छाड़ नहीं करने पर बंदर कुछ नहीं करेंगे।

Share This Article