चेम्बर चुनाव की हुई घोषणा, सुशील रामदास और शक्ति अग्रवाल की जोड़ी फिर हो सकती है मैदान में

Gupta Lochan
5 Min Read

रायगढ़। आगामी चेम्बर चुनाव की घोषणा होते ही व्यापार जगत में हलचल मच गई है। इस बार चुनावी मैदान में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास और प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल की जोड़ी पुन: उतर सकती है। रायगढ़ के व्यापारियों के बीच इनके कार्य और इनकी जोड़ी की लोकप्रियता को देखते हुए रायपुर एकता पैनल दोनों को एक बार फिर मैदान में उतारने का मन बना चुकी है द्य दोनों पदाधिकारियों ने पिछले कार्यकाल में व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण पहल की है, जिनसे व्यापारियों में इनकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई है।
सुशील रामदास और शक्ति अग्रवाल दोनों ही अनुभवी और समर्पित नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सुशील रामदास ने व्यापारियों के मुद्दों को प्राथमिकता दी और व्यापारिक वातावरण को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाए। वहीं, प्रदेश महामंत्री शक्ति अग्रवाल ने व्यापारियों के बीच सामूहिक एकता और समझ को बढ़ावा देने का कार्य किया। इनके सार्थक प्रयास से इस बार रायगढ़ जिले में एक साथ 2 नई इकाई का गठन किया गया द्य जिसमे लगभग 150 से अधिक सदस्यों ने चेम्बर की सदस्यता ग्रहण की और सर्व सम्मति से श्री मनीष मित्तल और श्री पवन मित्तल को लैलूँगा और घरघोड़ा इकाई का नवीन अध्यक्ष नियुक्त किया गया द्य इनके और इनकी सम्पूर्ण टीम के प्रयास से रायगढ़ इकाई में भी 200 से अधिक नवीन सदस्यों ने चेम्बर की सदस्यता ग्रहण की।
इन दोनों नेतृत्वकर्ताओं की जोड़ी ने चेम्बर में व्यापारी बंधुओं के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिनमें से सबसे प्रमुख था रायगढ़ में आयोजित भव्य दीपावली मिलन समारोह। रायगढ़ के व्यापारियों के लिए पहली बार दीपावली मिलन का भव्य आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया। यह आयोजन न केवल व्यापारियों के बीच एकता का प्रतीक बना, बल्कि रायगढ़ में पहली बार इस तरह के आयोजन से व्यापारिक समुदाय को एक नई दिशा मिली।
पिछले प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री चुनाव के दौरान सुशील रामदास और शक्ति अग्रवाल की जोड़ी को व्यापारी बंधुओं का 75 से 80 प्रतिशत समर्थन प्राप्त हुआ था। इन दोनों नेताओं के प्रयासों से व्यापारियों को न सिर्फ आवश्यक जानकारी मिली, बल्कि उनके समस्याओं का समाधान भी किया गया। कोरोना काल के दौरान भी जिला प्रसाशन और व्यापारियों के बीच माध्यम बन इनकी जोड़ी ने व्यापारियों की अनेकों समस्याओ का सामाधान करने का प्रयास किया, जिसमे वह सफल भी रहे द्य दोनों पदाधिकारियों ने व्यापारी वर्ग के हित में कई अहम फैसले किए, जिससे उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ।
अब, जब चेम्बर चुनाव की घोषणा हुई है, तो यह जोड़ी फिर से चुनावी मैदान में उतर सकती है। इस बार 16 अप्रैल को रायगढ़ चेम्बर का मतदान होना है जिसमे रायगढ़, लैलूँगा, खरसिया और घरघोड़ा के लगभग 1150 व्यापारी अपना मतदान करेंगे और 6 मई को रायपुर में गिनती के पश्चात परिणाम की घोषणा की जाएगी द्य व्यापारी वर्ग में इन दोनों नेताओं की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण है, और उनका मानना है कि आगामी चुनाव में यह जोड़ी फिर से मैदान में उतर कर फिर अपनी सफलता का परचम लहराएगी। चुनावी समर में दोनों पदाधिकारियों के एकजुट नेतृत्व की चर्चा व्यापारी समुदाय में जोरों पर है।
चेम्बर चुनाव में इस बार भी व्यापारी बंधुओं को एक अनुभवी और विकासशील नेतृत्व की आवश्यकता है, जो व्यापारिक समृद्धि के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए काम करे। सुशील रामदास और शक्ति अग्रवाल की जोड़ी ने पहले ही यह साबित कर दिया है कि वे व्यापारियों के हित में लगातार काम कर सकते हैं। आगामी चुनावों में उनके नेतृत्व में चेम्बर की दिशा और दशा दोनों को एक बार फिर नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article