देवेंद्र यादव के खिलाफ फिर एफआईआर दर्ज

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। जेल से रिहा होने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, 7 महीने के बाद कल विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. देवेंद्र यादव की रिहाई पर नेताओं और समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर सडक़ जश्न मनाना शरू कर दिया. मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद कल शाम देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सेंट्रल जेल के सडक़ पर ही इसका जश्न मनाया था. जिससे काफी जाम की स्थिति बन गई थी। इसी मामले को लेकर गंज थाना में बीएनएस की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इन पर हुई एफआईआर
एफआईआर में देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा, आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे व शिबली मेराज खान पर एफआईआर दर्ज हुई है।

Share This Article