डॉ. हितेश गवेल ने जनपद सदस्य के रूप में की जीत हासिल

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। नगरीय निकाय जिला पंचायत सहित जनपद पंचायत सदस्य में भी भाजपा ने कांग्रेस पर निर्णायक जीत हासिल करते हुए पच्चीस में से सोलह सीटों पर कब्जा कर जनपद पंचायत खरसिया में अपना सिक्का जमा लिया है। जनपद पंचायत खरसिया में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय है। डॉ. हितेश गवेल ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कांग्रेस के मजबूत गढ़ रहे क्षेत्र क्रमांक 16 से जनपद सदस्य के रूप में अंजोरी पाली, छोटे मुड़पार, भैनापारा, कलमी में 412 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। खरसिया जनपद पंचायत सदस्य के जीते हुए प्रत्याशी केवाली मीना नरेश राठिया भाजपा, जोबी गणपति राठिया कांग्रेस, बर्रा कविता राजेन्द्र राठिया कांग्रेस, गांडा पाली रामकुमारी दिलीप राठिया भाजपा, छोटेपडरमुडा मालती घनश्याम राठिया भाजपा, चोढा बुन्देश्वरी संजय राठिया भाजपा, मदनपुर संतोष चौहान कांग्रेस, बोतल्दा बालेश्वरी प्रीतम राठिया भाजपा, तेलिकोट घुनंजन बॉयल कांग्रेस, बरगढ़ अर्चना सिदार कांग्रेस, रतनमहका रश्मि मुकेश गवेल कांग्रेस, तिउर अमृत सिदार, भाजपा, बड़ेदेवगाँव दिव्या मुकेश गवेल कांग्रेस, हालाहुली शांति महिपाल पंकज भाजपा, मौहापाली लक्ष्मी आरती पटैल भाजपा, अंजोरी पाली डॉ हितेश गवेल भाजपा, कुनकुनी संतराम राठिया भाजपा, बसनाझर चितावर सिदार निर्दलीय भाजपा, सोंडका देव डनसेना कांग्रेस, चपले ईश्वरी पटेल कांग्रेस, पामगढ़ सुकती संजय राठिया भाजपा, गुरदा निर्मला संतोष राठिया भाजपा, बिंजकोट निर्मला राजू सिदार भाजपा, बिलासपुर सुरेन्द्र चौहान निर्दलीय, मुरा पुष्पा मुन्ना पटेल भाजपा, इनमें 14 भाजपा प्लस दो निर्दलीय भाजपा सहित 16 एवं कांग्रेस के प्रत्याशी विजय रहे हैं।

Share This Article