बीच सडक़ आतिशबाजी कर कांग्रेस नेता ने काटा केक

सीएसपी ने समझाकर भगाया, एसएसपी ने पकड़ा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राजधानी में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने रविवार रात बीच सडक़ जयस्तंभ चौक पर जमकर आतिशबाजी की। केक काटकर जन्मदिन मनाया। इससे आसपास के लोग परेशान होते रहे। आतिशबाजी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले जयस्तंभ चौक पर केक काट रहे थे, जहां से पुरानी बस्ती सीएसपी अमन झा ने उन्हें चेतावनी देकर भगाया। इसके बाद यूथ कांग्रेस अपने समर्थकों के साथ सुंदर नगर चौक पर चले गए। यहां से एसएसपी लाल उमेद ने जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दरअसल, रविवार रात 12 बजे जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ता सुंदर नगर चौक बीच सडक़ आतिशबाजी कर केक काट रहे थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने डायल 112 को कॉल कर मामले की शिकायत की, लेकिन वहां डायल 112 की टीम नहीं पहुंची। इस दौरान एसएसपी लाल उमेद गश्त पर निकले थे। उन्होंने आतिशबाजी और शोर-शराबे को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रोकी। जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत सभी से पूछताछ की। सभी आरोपियों को फटकार लगाई। साथ ही सभी को मौके से अरेस्ट किया। वायरल वीडियो में दिख रह है कि कांग्रेसी एक बड़ा सा केक लेकर बीच सडक़ पर काट रहे हैं। साथ ही जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। उनके साथ मौजूद अन्य लोग शोर-शराबा भी कर रहे हैं। इस दौरान सडक़ से आने-जाने वालों को परेशानी हुई।

Share This Article