बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न

शिविर में कुल 92 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवाई किया गया वितरण

Gupta Lochan
3 Min Read

जशपुरनगर। अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया में आज बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 92 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 5 बच्चे भी थे। शिविर का शुभारम्भ प्रात: परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया। चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पते पर सूर्योदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रात: पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी। दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह एवं उनके सहयोगी धर्मेन्द्र सिंह को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची, गुमला, सिमडेगा देवघर (झारखण्ड) रायपुर, सरगुजा रायगढ़, वाड्रफनगर, कोरबा, भाटापारा, बलौदा बाजार राजनांदगांव, चिरमिरी, बैकुण्ठपुर, पत्थलगांव, कांसाबेल, तपकरा, जशपुर (छत्तीसगढ़), अनुपपुर, शहडोल (मध्यप्रदेश) बिरमित्रापुर (उड़ीसा) आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया।
अगला शिविर पुन: तीन माह के बाद 20 मई 2025 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा। साथ ही मरीजो को यह भी निर्देषित भी किया गया कि अगले शिविर में दवा लेने हेतु 19 मई 2025 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी.के. श्रीवास्तव, अनन्त शाहदेव ,प्रशांत सिंह,सत्येन्द्र सिंह (मामा), अखिलेश यादव, वेद तिवारी, शिवम अक्षय सिंह का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इस क्रम में आगामी माह मार्च में 02 मार्च 2025 को श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पडाव, वाराणसी में मिर्गी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु अधिक जानकारी के लिये मो. 7275201742, 9311737720, 8299342231 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share This Article