सीएम साय ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर जवानों के बलिदान को किया स्मरण

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत तत्पर रहने वाले सभी सैनिकों को हम सादर नमन करते हैं और उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को जयंती पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती (14 फरवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति की एक प्रेरणादायी प्रतीक थीं। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली नेत्री और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने समर्पण, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारत की पहली महिला विदेश मंत्री भी रहीं। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से भारतीय विदेश नीति को नई दिशा दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। वे हमेशा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखती थीं। उनके विचार, उनकी कार्यशैली और उनकी सेवा भावना हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी और आने वाली पीढिय़ों को देशसेवा की राह पर अग्रसर होने का मार्ग दिखाएगी।

Share This Article