जगन्नाथ प्रधान 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। भाजपा प्रदेश कार्यालय के द्वारा जारी निष्कासन आदेश पत्र में जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा जिला रायगढ़ के जगन्नाथ प्रधान (पुसौर) को विधानसभा चुनाव निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध प्रसार, प्रचार कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण प्रदेश भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। जगन्नाथ प्रधान द्वारा कई बार समाज की आड़ में समाज के लोगों को ही गुमराह कर भाजपा को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाता है।निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का खुला समर्थन कर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट की अपील करते हुए पाए गए। पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं को भी भ्रमित कर पार्टी के खिलाफ षडयंत्र रचते हुए पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा देने का काम करते रहते हैं। इस कारण पार्टी ने जगन्नाथ प्रधान पुसौर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है ताकि अन्य कार्यकर्ता को भी सबक मिल सके।

Share This Article