भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु ओपी जीवर्धन अरूणधर दीवान की अपील

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए विधायक ओपी चौधरी महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने सम्मिलित बयान में कहा डबल इंजन सरकार ने पूरी शिद्दत से जनहित के फैसले लिए है। लोकतंत्र के दौरान चुनाव में जनादेश से कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। शहर वासियों से अनिवार्य मतदान की अपील करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा पंचायत से लेकर पालियामेंट तक भाजपा की सरकार बनाए जाने लिए एक मजबूत जनादेश की आवश्यकता है। जन संपर्क के दौरान विष्णु देव साय सरकार द्वारा जनहित के लिए गए फैसले आम जनता को बताए गए। हर वार्ड में किए गए विकास कार्यों को जानकारी हमारे द्वारा दी गई। सुग्घर रईगढ़ की कल्पना को साकार करने के लिए शहर वासी भाजपा के पक्ष में मतदान करे।विधायक ओपी चौधरी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने 48 वार्डो खड़े भाजपा के प्रत्याशी सहित भाजपा महापौर प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने की अपील की है।

Share This Article