श्री सांई मंदिर उर्दना में महाभंडारा 10 को

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सांई मंदिर उर्दना में महाभंडारा 10 फरवरी सोमवार को आयोजित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं गोपाल गुप्ता, गोविंद गुप्ता, मुरली गुप्ता, मुरारी गुप्ता, नटवरलाल गुप्ता की पूज्य माताश्री स्व. नारायणी देवी गुप्ता की पुण्य तिथि के अवसर पर विगत कई वर्षों से भंडारा लगाया जा रहा है। गुप्ता परिवार ने समस्त नगरवासियों से आग्रह किया है कि 10 फरवरी सोमवार को अपरान्ह 12 बजे से श्रीसांई मंदिर उर्दना पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें।

Share This Article