मोड़ घाट के पास पिकअप और कार में भिड़ंत

112 मौके पर पहुंची, कार चालक 2 लोगों को लगी चोट

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक कार व पीकअप में टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिमटापानी के पास शाम लगभग 5 बजे कार और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप घरघोड़ा तरफ से लैलूंगा की ओर जा आ रही थी वही कार अंबिकापुर से रायगढ़ आ रही थी, इस दौरान हादसा हुआ। साथ ही कार में सवार दो लड़कियों को चोट आई है। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम ने घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share This Article