एक सालो में दिखा विकास का अदभुत नज़ारा…..

विकास हेतु ईमानदार कोशिशों के लिए ओपी ने जीवर्धन के लिए मांगा जनता से समर्थन, जीवर्धन चाय वाले के यहां पहुंचे ओपी चौधरी...चाय बनाकर आम जनता को पिलाई..मांगा समर्थन

Gupta Lochan
5 Min Read

रायगढ़। सूबे के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी आज फुटपाथ में जीवर्धन की चाय टपरी पहुंचे और चाय बनाकर आम जनता को पिलाई। उनको देखते ही वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आत्मीयता से ओपी चौधरी ने भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन की टपरी में चाय बनाया और आम जनता को चाय पिलाते हुए कहा जीवन में कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। बशर्ते वह ईमानदारी लगन से किया जाए । जीवर्धन ईमानदारी की मिशाल है। देश की अस्सी करोड़ की आबादी जीवर्धन की तरह ईमानदार प्रयासों से अपना जीवन जीती है । जीवर्धन ने चाय बेचते हुए बतौर कार्यकर्ता तीन दशकों तक भाजपा की सेवा की । ईमानदारी की वजह से भाजपा ने जीवर्धन को महापौर प्रत्याशी बनाया गया। विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी डबल इंजन सरकार की ताकत जनता एक साल में महसूस कर चुकी। एक साल में विकास की इस राजनीति को जारी रखने के लिए अब ईमानदार प्रयास की अधिक जरूरत है इसलिए जनता से एक बार पुन: जीवर्धन को भारी मतों से विजयी बनाए ताकि गरीब जनता को उनके बीच का साथी सच्चे नेतृत्व कर्ता के रूप में मिल सके। 29 सालो तक पार्टी की सेवा करते हुए चाय बेचकर गुजारा करने वाले जीवर्धन के अन्दर भाजपा ने उसकी कर्मठता लगन ईमानदारी को महसूस करते हुए उसे इस पद के सर्वाधिक योग्य माना।
ओपी ने यह विश्वास जताते हुए कहा नालंदा परिसर, ऑक्सी जोन, सब्जी मंडी का कायाकल्प, 72 सडक़ो का डामरीकरण, केलो बांध के नहरों का जाल, प्रयास विद्यालय, हार्टिकल्चर कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय,ओडिसा सीमा से जांजगीर तक फोर लेन सडक़,पहाड़ मंदिर का जीर्णोद्धार सहित ढेरों विकास कार्य जनता ने एक साल के अंदर ही देख लिए। विकास की इस राजनीति जारी रखने के लिए अब ईमानदार प्रयासों की अधिक जरूरत है। यह जीवर्धन के जरिए पूरी हो सकती है।चाय वाले को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति के सवाल पर चुटकी लेते हुए ओपी ने कहा डूबते जहाज से जीवन रक्षा के लिए भागने के दौरान भगदड़ मच जाती है यही स्थिति कांग्रेस की है कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा जनता ने कांग्रेस को समय दिया लेकिन भ्रष्टाचार एवं गुटीय लड़ाई में जन हित को भूल बैठी। ओपी में कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नहीं करने की अपील की है

देव तुल्य स्वच्छता सहयोगियों से जीवर्धन की आत्मीय मुलाकात

रायगढ़। भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान देवतुल्य स्वच्छता सहयोगीयो से मुलाकात के दौरान भावुक हो गए उन्होंने कहा गरीबी में अभाव को महसूस किया है जैसे आप लोग अपना काम ईमानदारी से कर परिवार का भरण पोषण कर रहे है मै भी चाय बेचकर परिवार चलाता था भाजपा ने मुझ पर विश्वास जताते हुए महापौर का प्रत्याशी बनाया है मै यह विश्वास दिलाता हूं कि हर गरीब के लिए मेरे दरवाजे सदा खुले रहेंगे।जीवर्धन ने कहा साफ सफाई की जवाबदारी किसी एक व्यक्ति पर होती है इसका आशय यह नहीं कि सभी लोगों को गंदगी फैलाने का अधिकार मिल जाता है। हम सभी की यह सामूहिक जवाबदारी है कि हम स्वच्छता सहयोगियों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार रखे और स्वच्छता सहयोगियों के साथ मिलकर सफाई में सहयोग करे। पार्क या सार्वजनिक स्थलों में एक दिन सफाई के लिए श्रम दान देने की आम जनता से अपील करते हुए जीवर्धन ने कहा स्वच्छता सहयोगियों के साथ मिलकर शहर को साफ स्वच्छ रखेंगे।
सफाई सहयोगियों को परिवार का सदस्य बताते हुए जीवर्धन ने यह भरोसा दिलाया गरीबी को नजदीक से देखा है उनके दुख दर्द को समझता हूं। भाजपा ने एक गरीब चाय वाले पर भरोसा जताया है अब रायगढ़ की जनता की मुझे चुने। ओपी चौधरी जी को विकास के लिए अब ईमानदार प्रयासों की जरूरत है मुझे विश्वास है कि रायगढ़ की जनता नगर निगम में दशकों से मौजूद एक भ्रष्ट व्यव्स्था को हटाकर ईमानदारी की बुनियाद रख ओपी चौधरी के हाथ को मजबूत करेगी। स्वच्छता सहयोगियों के प्रति सभी को सम्मान का भाव रखना चाहिए। स्वच्छता सहयोगियों के शाश्वत योगदान के प्रति जीवर्धन ने आभार जताया।

Share This Article