ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बलपेदा निवासी अवध राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर में वह अपने दोस्त देवान सिंह राठिया के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम के सिलसिले में ग्राम कांटाडांड की ओर जा रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल को देवान सिंह राठिया चला रहा था। ऐसे में दोनों युवक जब ग्राम जमरगीडी मेन रोड एवं पारेमार के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे नीले रंग की ट्रैक्टर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक के पीछे बैठा युवक उछलकर झाडिय़ों में जा गिरा। वहीं बाइक चला रहा देवान सिंह राठिया ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए और दोनों को अस्पताल भेजा, ऐसे में पुलिस ने रविवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंप दिया है, साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Share This Article