मेधावी छात्रों को पं. रेवती रमण मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया

Gupta Lochan
3 Min Read

जशपुरनगर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पं. रेवती रमण मिश्र फाउण्डेशन के द्वारा सरगुजा शैक्षणिक संभाग में दसवीं तथा बारहवीं की प्रावीण्य सूची में आए मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण पुरस्कार के संस्थापक अनूप कुमार मिश्र के द्वारा फाउण्डेशन के कार्यालय में किया गया। इस संक्षिप्त किन्तु गरिमामय कार्यक्रम का प्रारंभ छात्रों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद उपस्थित लोगों ने पं. रेवती रमण मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया, तथा उनको श्रद्धांजलि के रूप में उनके द्वारा लिखित राष्ट्रभक्ति गीत ‘मातृभूमि का प्यार हृदय में लेकर हम जीते हैं’ का सामूहिक सस्वर वाचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुनारायण वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण देश के विकास में शिक्षा और अध्ययन की महत्ता को दर्शाता है. आज के दिन हमारा जो संविधान लागू हुआ, वह भी एक महत ग्रंथ है. जिस राष्ट्रभक्ति की कविता का यहां वाचन हुआ उसमें वर्णित शबरी के बेर, दु:शासन के कुकर्म, शेषनाग पर टिकी पृथ्वी, विष्णु का वामन अवतार सभी पौराणिक संदर्भ शिक्षा और अध्ययन से ही जुड़े हैं। इसके उपरान्त चयनित छात्र छात्राओं को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
कक्षा 12वीं के आयूषी गुप्ता जशपुर 96.80 प्रतिशत रू. 5000/, पीयूष कुमार कन्नौजिया बरतीकला 95.60 प्रतिशत रू. 4000/, साहिल खान बरतीकला 95.20 प्रतिशत रू. 2500/, नीरज शर्मा शिवनन्दनपुर 95.20 प्रतिशत रू. 2500/ वहीं कक्षा 10वीं के आराधना कुजूर जशपुर 98.67 प्रतिशत रू. 3000/, अर्पिता शैली कुजूर जशपुर 98.17 प्रतिशत रू. 2000/, सिध्दांत सिंह बैकुंठपुर 98.00 प्रतिशत रू. 2000/, दिमित्रा सिंह खडग़ जशपुर 97.83 प्रतिशत रू. 2000/, प्रिति समदूर पत्थलगांव 97.83 प्रतिशत रू. 2000/, रसीना चौहान पत्थलगांव 97.83 प्रतिशत रू. 2000/, र प्रतिशतेश प्रधान कुनकुरी 97.83 प्रतिशत रू. 2000/, अंशिका गुप्ता जरहाडीह 97.67 प्रतिशत रू. 2000/, उमा बरेठ जशपुर नगर 97.67 प्रतिशत रू. 2000, मोना यादव जशपुर नगर 97.17 प्रतिशत रू. 2000/, आयुष साहू जशपुर नगर 97.17 प्रतिशत रू. 2000/, पुरस्कार के संस्थापक अनूप कुमार मिश्र ने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिये हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के सामूहिक गान से हुआ। कार्यक्रम में अरुण कुमार त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। संभाग से बाहर होने के कारण सिमरन शब्बा जशपुर 99.50 प्रतिशत रू. 4000/, श्रेयांस कुमार यादव जशपुर 98.33 प्रतिशत रू. 2000/, करीना सिंह पत्थलगांव 97.67 प्रतिशत रू. 2000/, सलोनी सिंह पत्थलगांव 97.33 प्रतिशत रू. 2000/, शिप्रा तिवारी महेन्द्रगढ़ 97.17 प्रतिशत रू. 2000/ को बाद में सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article