मंडल के शहडोल स्टेशन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Gupta Lochan
2 Min Read

बिलासपुर। मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों के हितों, उन्हें स्वस्थ कार्यालयीन वातावरण प्रदान करने, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के उद्देश्य से कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।
इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन में 30 जनवरी 2025 को मंडल के शहडोल स्टेशन के रेलवे चिकित्सालय में कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया 7 मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान के नेतृत्व में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में 40 कर्मचारियों द्वारा शिकायतें दर्ज कराई गईं। इन शिकायतों पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा कुछ शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही बाकी शिकायतों का निराकरण रेलवे बोर्ड के गाइड लाइन के तहत अतिशीघ्र करने का आश्वासन दिया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शहडोल क्षेत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 166 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। साथ ही 20 कर्मचारियों को टिटनेस का टीका भी लगाए गए। डाक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, इससे होने वाली हानि तथा परहेज करने के अलावा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारियां भी दी गई। इस शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँ.शांति पूर्ति, मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ एच नागोरी, डॉ नितिन शाह, डॉ अरुणा बेक तथा कार्मिक एवं चिकित्सा विभाग के निरीक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Share This Article