नामांकन रैली के साथ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज

ओपी चौधरी, राधेश्याम,देवेंद्र प्रताप,अरुणधर दीवान की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी भरेंगे नामांकन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। भाजपा ने जहां अपने महापौर प्रत्याशी के रूप में जीवर्धन चौहान के नाम की घोषणा कर दी है।महापौर प्रत्याशी अपने सभी भाजपा प्रत्याशी एवं अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ नामांकन भरेंगे।
सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय में उपस्थित होंगे यहां से रैली निकालकर गांधी प्रतिमा,सुभाष चौक,मंदिर चौक,गोपी टॉकीज ,शाहिद चौक,हेमू कालोनी चौक, चक्रपथ से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इस रैली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया,राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान,निवर्तमान जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यानंद राठिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गुप्ता,अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ,सुभाष पांडे एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ,जिला पदाधिकारी,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा,के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Share This Article