घरघोडा नंपं. में सुनील कुमार व सोमदेव के बीच होगी भिड़ंत

अध्यक्ष के लिए भाजपा कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। चुनाव की घोषणा के बाद से दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने उम्मीदवार को लेकर गहरी मंथन करने के पश्चात अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की तरफ से क्षेत्र के जानमाने अधिवक्ता भाजपा के मजबूत चेहरा सुनील सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वही कांग्रेस ने बड़ी देर तक मंथन करने के बाद चुनाव में कांग्रेस की तरफ से इस बार समाज सेवी जन आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले कांग्रेस ने अपने मजबूत भरोसेमंद सोमदेव मिश्रा को मैदान में उतारने की घोषणा की है।
भाजपा के लिए नगर पंचायत चुनाव जीतना नाक का सवाल हो गया है क्योंकि यहाँ से सांसद से लेकर भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रदेश से लेकर जिला के बड़े बड़े पदाधिकारी मौजूद है।
वही कांग्रेस के लिए अपनी साख बचाने की चुनौती है क्योंकि वर्तमान में धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक लालजीत सिंह राठिया और नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी है नगर पंचायत के अधिकतर वार्डो में कांग्रेस के पार्षद है उसके बावजूद चुनाव जीतना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। पिछले नगर पंचायत चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने नगर पंचायत में राज किया है।

Share This Article