वार्ड नंबर 19 में भाजपा के शक्ति के दावे को मिला लोगो का भारी समर्थन

शहर के इस हॉट सीट पर दिलचस्प मुकाबले का अंदेशा

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में होने वाले निगम चुनाव को लेकर रायगढ़ का माहौल काफी गर्म है खासकर वार्ड नंबर 19 हाट सीट बन गई है जिसके लिए कई दावेदार मैदान में डटे हुए हैं इनमें शक्ती अग्रवाल का नाम भी है जो वार्ड वासियों की पहली पसंद बन गया है यह बात पिछले दिनों किए गए एक मीडिया सर्वे में सामने आई वार्ड के लोगो ने उन्हें सबसे सशक्त प्रत्याशी बताया और जितने की पूरी संभावना जताई शक्ति अग्रवाल ने 19 नंबर वार्ड से भाजपा की टिकिट मांगी है।
शक्ति पोस्ट ग्रेजयुवेट बी एस सी,बी एड होने के साथ छत्तीसगढ़ के तीसरे व रायगढ़ के पहले पायलट है इसके साथ ही वे डीपीएस स्कूल व रायगढ़ कॉलेज के डायरेक्टर भी हैं वार्ड वासियों का कहना है कि भाजपा उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वे एक आर्दश पार्षद साबित होगे पढ़े लिखे योग्य और काबिल होने के कारण वार्ड की समस्या को समझने और उसका निराकरण आसानी से कर सकेंगे शक्ति वार्ड को लेकर शुरू से सक्रिय रहे हैं कलेक्ट्रेट पुलिस हेल्थ एजुकेशन हो या लोगो की बुनियादी समस्या सबके लिए शक्ति का विजन पूरी तरह साफ है उनका कहना है कैसी भी कोई भी समस्या हो वे विधायक मंत्री ओपी चौधरी के सहयोग से उसे दूर कर सकते हैं वार्ड नं.19 शहर का मध्य वार्ड होने से यह सबके आकर्षण का केंद्र रहा है और जिसका योजनागत विकास उसे ओर भी सुंदर व आकर्षक बना सकता है पार्टी ने उन्हें अवसर दिया और वार्ड वासियों का आशीर्वाद मिला तो वे लोगो के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे यदि शक्ति कैंडिडेट बनते हैं तो वार्ड के लिए भी एक सुखद संयोग होगा कि शहर को आई ए एस विधायक के साथ पायलट पार्षद भी मिलेगा जो विकास की उड़ान को नए पंख के साथ नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा वैसे तो चुनाव में हर किसी को दावा करने का पूरा हक है लेकिन किसी ने लोगो की ष्मन की बातष् पढऩे का प्रयास नहीं किया पहली बार वार्ड नं.19 के लोगो की मंशा जानने का प्रयास किया गया है ताकि राजनीतिक पार्टियां सही कैंडिडेट का चयन कर लोगो की आकांक्षाओ को पूरा करे सके।

Share This Article