चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल में बैठक आयोजित

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, एकजुटता पर दिया गया जोर

Gupta Lochan
2 Min Read

दोकड़ा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दोकड़ा मंडल के बगिया में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने पार्टी की मजबूती और एकजुटता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी सहमति से आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने के लिए मेहनत करें और पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।
बैठक में डीडीसी और बीडीसी के प्रत्याशियों के चयन पर गहन चर्चा की गई, साथ ही उनके पैनल को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में है, और अगर हम सभी एकजुट होकर काम करेंगे तो हम आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘भा.ज.पा. को पंचायत स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा, ताकि हमारी पार्टी हर स्तर पर विजयी हो।’ इस बैठक में मंडल अध्यक्ष रवि यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, विपिन यादव, महादेव यादव, सत्यनारायण सिंह, हिरामती पैंकरा, जयंती सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पार्टी के चुनावी रणनीति और आगामी कार्यों पर चर्चा की और आगामी चुनावों में भाजपा की सशक्त उपस्थिति के लिए रणनीतियाँ बनाई। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुँचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा के समर्थन में आएं। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर दिया है, और सभी ने आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share This Article