संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की आमसभा 19 को

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की आमसभा 19 जनवरी, रविवार को अग्रवाल सभा सक्ती के आतिथ्य में हटरी धर्मशाला, सक्ती में आयोजित है। उक्त जानकारी देते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एडव्होकेट ने बताया कि आमसभा में बिलासपुर संभाग की 40 अग्र संस्थाओं के करीब 300 अग्रबंधु शामिल होंगे। आमसभा में प्रमुख रूप से अगामी परिचय सम्मेलनए चिकित्सा एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा कर अंतिम निर्णय लिये जावेंगे। पंजीयन के उपरांत आमसभा का प्रथम सत्र प्रात: 11 बजे प्रारंभ होगा। लंच ब्रेक के बाद द्वितीय सत्र दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ होगा। बैठक उपरांत सक्ती अंचल के प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर के दर्शनए पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित है। अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवालए नगरपालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में कन्हैया गोयल सचिवए मनीष कथुरिया अध्यक्ष युवा समिति एवं अग्रवाल सभा सक्ती की पूरी टीम पिछले कई दिनों से आपस में कार्यों का विभाजन कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रयासरत है। संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं महामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, राजू, बिलासपुर ने बिलासपुर संभाग की सभी संबद्ध अग्र संस्थाओं के पदाधिकारियों, संस्था के संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से सक्ती में आयोजित आमसभा में सक्रियता से शामिल होने का आव्हान किया है।

Share This Article