13 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। मुखबीर की सूचना पर थाना पत्थलगांव पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम तमता निवासी हेमंत यादव अपनी डेली नीड्स की दुकान के बगल में बिक्री की नियत से रखे कुल 13.320 लीटर कीमत 10,100 रु का अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जप्त किया है। आरोपी हेमंत यादव पिता स्व दिलेश्वर यादव उम्र 42 वर्ष निवासी तमता थाना पत्थलगांव के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 15 जनवरी को ग्राम तमता मेला प्रबंधन ड्यूटी दौरान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम तमता निवासी हेमंत यादव अपने डेली नीड्स दुकान के बगल में बिक्री करने के उद्देश्य से अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से छुपाकर रखा है, मुखबीर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व एस डी ओ पी पत्थलगांव ध्रुवेश जयसवाल के मार्ग दर्शन में पत्थलगांव पुलिस द्वारा मुखबीर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी हेमंत यादव के कब्जे से 06 नग हावर्डस कंपनी का बीयर, गोल्डन गोवा विहिस्की 8नग, रॉयल स्टेज विहिस्की 9 नग, मैकडोनल्ड ठ्ठश 1 विहिस्की 18 नग कुल 13 लीटर 320 मिली लीटर का जिसकी कीमत लगभग 10,100 रू है को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी हेमंत यादव पिता स्व दिलेश्वर यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम तमता थाना पत्थलगांव के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पांडे, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, आरक्षक अजय खेस की सराहनीय भूमिका रही है।

Share This Article