छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस अफसरों की स्टार सेरेमनी

डीआईजी बने आईजी, रायपुर एसएसपी के कंधे पर बढ़ा एक और स्टार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 20 सीनियर आईपीएस अफसरों की स्टार सेरेमनी हुई है। इन अफसरों का 10 जनवरी 2025 को प्रमोशन आदेश जारी हुआ था। इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने अफसरों के वर्दी में स्टार और शेर लगाकर बधाई दी है। प्रमोट हुए इन अफसरों में 5 डीआईजी आईजी बने, 7 एसएसपी को डीआईजी बनाया गया है। जिसमें वर्तमान में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह भी है। वहीं 8 एसपी को एसएसपी बनाया गया है, डॉ. संतोष सिंह भी डीआईजी बने हैं।

डीआईजी से आईजी बने अफसर
राम गोपाल गर्ग
दीपक झा
बालाजी राव
अभिषेक शांडिल्य
जितेंद्र सिंह मीणा

एसएसपी बने डीआईजी
गोवर्धन राम ठाकुर
टी आर कोशिमा
लाल उमेद सिंह
संतोष सिंह
अजातशत्रु बहादुर सिंह
कल्याण ऐलेसेला
प्रशांत ठाकुर

एसपी से एसएसपी बने अफसर
राजेश अग्रवाल
विजय अग्रवाल
शशिमोहन सिंह
रामकृष्ण साहू
राजेश कुकरेजा
आशुतोष सिंह
श्वेता राजमणि
विवेक शुक्ला

Share This Article